दूरदर्शीता :

1. हिंदी विभाग छात्रों को वैचारिक, मानवीय और नैतिक दृष्टि से सबल बनाता है।
2. विभाग की और से नियमित रूप से कक्षाओं का आयोजन तथा गुगल कक्षा के माध्यम से हिंदी साहित्य और समीक्षात्मक क्षेत्र का अनुभव, ज्ञान प्रदान करता है।
3. विभाग जिम्मेदार शिक्षार्थियों और शोधकर्ताओं को विकसित करने के लिए काम करता है।
4. हिंदी विभाग की ओर से छात्रों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएच्.डी. के लिए तैयार करता है।
5. हिंदी विभाग स्वतंत्र और सहयोगात्मक अनुसंधान पर जोर देता है।
6. विभाग छात्रों के विभिन्न लक्ष्यों और पृष्ठभूमि को स्वीकार करते हुए सक्रिय शिक्षार्थियों को बढ़ावा देने का प्रयास करता है।

उद्देश्य :

1. हिंदी भाषा और साहित्य के विस्तृत परिचय और ज्ञान प्राप्ति के लिए छात्रों के लिए उचित माहौल बनाना और बनाए रखना।
2. छात्रों और समाज के बीच सामंजस्य बनाकर नैतिक, आदर्शवादी और मानवीय संबंध स्थापित करना।
3. छात्रों में वैचारिक दृष्टि का निर्माण करते हुए अनुसंधान के लिए प्रोत्साहन देना।
4. छात्रों में आंतरविद्याशाखीय अध्ययन के लिए रुचि पैदा करना।
5. विद्यार्थियों को अनुवाद, तुलनात्मक अध्ययन, सृजनात्मक लेखन और भाषा कौशल के नाते निपुण बनाना।

अभियान :

1. हिंदी विभाग हिंदी भाषा और हिंदी साहित्य की एक बुनियादी समझ प्रदान करना चाहता है।
2. छात्रों को नैतिक, आदर्शवादी और मानवीय आधार प्रदान करना हिंदी विभाग के लिए एक अभियान है।
3. छात्रों में अनुसंधात्क दृष्टि का निर्माण करना।
4. विद्यार्थियों के श्रवण, भाषण, वाचन और लेखन कौशलों को विकसित करना।
5. विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार इंसान और देश का नागरिक बनाना।